Microsoft Excel 2010 Insert Tab in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 का इन्सर्ट टैब हिंदी में | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 का इन्सर्ट टैब के ऑप्शन्स | Table Group in Insert Tab | Illustration Group in Insert Tab | Charts Group in Insert Tab | Links Group in Insert Tab | Sparklines Group in Insert Tab | Filter Group in Insert Tab | Text Group in Insert Tab | Symbols Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab को सक्रिय करने के लिए हम माउस से क्लिक कर सकते है या कीबोर्ड से Alter के साथ N Press कर सकते है.
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 का इन्सर्ट टैब के ऑप्शन्स
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 में इन्सर्ट टैब को मुख्य रूप से 8 भागो में बांटा गया है जिन्हे ग्रुप्स कहा जाता है. प्रत्येक ग्रुप्स के प्रत्येक रिबन्स को विस्तार से समझाने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें Tables Group, Illustrations Group, Charts Group, Sparklines Group, Filter Group, Links Group, Text Group, Symbols Group होते है
यहाँ हर एक ऑप्शन्स की कीबोर्ड शॉर्टकट भी दी गयी है. जहाँ हमने + का उपयोग किया है. + (Plus) का अर्थ यहाँ पर के साथ है.
1. Table Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab के इस ग्रुप से हम अपनी शीट पर सारणी बना सकते है. इसमें सारणी बनाने के अलग - अलग तरीके दिए गए है.
- Pivot Table :- इस ऑप्शन का प्रयोग Pivot Table & Pivot Chart बनाने के लिए किया जाता है इसके लिए हमारे द्वारा लिखे गए Cells को चुन कर Pivot Table पर क्लिक कर Ok करना होता है. Pivot Table हमेशा नयी शीट पर बनती है. जिससे हम जो जानकारी प्राप्त करना चाहते है वो सुचना ही देख सकते है.
Notes :- Pivot Table Create करने पर Options and Design दो Contextual Tab Open होते है. Contextual Tab वो टैब होते है जो जरूरत पड़ने पर ही सामने आते है
- Table (Ctrl+T) :- इन्सर्ट टैब के इस ग्रुप से सारणी को रंग दिया जा सकता है. इसके लिए लिखे गए डाटा को चुनना पड़ता है. Table पर क्लिक कर Ok करना होता है
Notes :- सारणी बनाने पर Design नाम से एक Contextual Tab Open होता है.
2. Illustration Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab के इस ग्रुप से हम अपनी शीट पर ग्राफ़िक्स ला सकते है. जैसे :- फोटो लाना, आकृतियाँ बनाना, डायग्राम बनाना आदि
- Picture :- इस कमांड के द्वारा शीट में फोटो Insert की जा सकती है
- Clip Art :- इस ऑप्शन से Drawing की गयी फोटो Insert कर सकते है. जो माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में पहले से ही सुरक्षित की हुई होती है
- Shapes :- इस कमांड के द्वारा हम अपनी शीट पर विभन्न प्रकार की आकृतियाँ बना सकते है. जैसे – Basic Shape, Rectangle, Block Arrows, Callout, Line, Star & Banners, Equation Shapes, Flow Charts Etc.
- Smart Art :- इस ऑप्शन के द्वारा शीट पर किसी भी प्रकार का ग्राफिकल डायग्राम बना सकते है जैसे – Cycle, List, Hierarchy, Relationship, Process, Matrix, Pyramid, Picture Etc.
- Screen Shot :- इस ऑप्शन की मदद से किसी भी अन्य प्रोग्राम की क्लिप Insert की जा सकती है अर्थात स्क्रीन की फोटो ले सकते है
Note :- जब Illustration Group के किसी भी रिबन का उपयोग किया जाता है. तो Format Tab एक Contextual Tab ओर Open होता है
3. Charts Group in Insert Tab
इस ग्रूप के द्वारा शीट पर Math’s व Science के Chart बना सकते है. Chart निम्न प्रकार के होते है जैसे – Column, Line, Pie, Bar, Area, X.Y. (Scatter), Surface, Bubble, Radar, Doubtnut, Stock Etc.
4. Links Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab के इस ग्रूप से हम अपनी शीट पर किसी Cell से Link Insert कर सकते है.
- Hyperlink (Ctrl+K) :- इस ऑप्शन का प्रयोग किसी भी चुने गए सेल या फोटो का वर्णन देने के लिए किया जाता है. इसके लिए आपको File, Folder, Songs, Video, Photo Etc. के स्थान का पता होना चाहिए। जिसे हम Link बनाना चाहते है.
5. Sparklines Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab के इस ग्रूप से हम अपनी शीट पर किसी सेल में चार्ट बना सकते है ये तीन प्रकार के होते है.
- Line :- इस ऑप्शन का प्रयोग किसी भी चुने गए सेल में Line Chart बनाने के लिए कर सकते है.
- Column :- इस Command का प्रयोग किसी भी चुने गए सेल का Column Chart बनाने के लिए कर सकते है.
- Win / Loss :- इस ऑप्शन का प्रयोग किसी भी चुने गए सेल का लाभ या हानि Chart बनाने के लिए कर सकते है.
6. Filter Group in Insert Tab
- Slicer :- इस ऑप्शन का प्रयोग किसी भी चुने गए Pivot Area को अलग अलग सूची में देखने के लिए कर सकते है
7. Text Group in Insert Tab
Microsoft Excel 2010 के Insert Tab के इस ग्रूप से अपनी शीट पर अलग - अलग प्रकार से टेक्स्ट लिख सकते है.
- Text Box :- इस ऑप्शन का प्रयोग ऐसी जगह जहाँ माउस कर्सर नहीं लाया जा सकता है. वहां बॉक्स बनाकर लिख सकते है इसके लिए हमें Draw Text Box पर क्लिक करके बॉक्स बना सकते है.
- Header & Footer :- इस कमांड का उपयोग Page के Top Side & Bottom Side के Margin पर Title लिखना एवं लागु करने के लिए View Tab से Normal करना पड़ता है.
- Word Art :- इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट को डिजाइनिंग में लिखने के लिए किया जाता है.
- Signature Line :- इस ऑप्शन का प्रयोग शीट पर डिजिटल सिग्नेचर बनाने के लिए किया जाता है. इसमें जिसका साइन बनाना होता है. उसका नाम और उसका पद लिख कर Ok कर सकते है.
- Object :- इस ऑप्शन का प्रयोग किसी अन्य प्रोग्राम के कार्यो को माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में लाने के लिए किया जाता है यहाँ आपको सभी प्रोग्राम्स की सूची मिल जाएगी। आप जिस प्रोग्राम में कार्य करना चाहते है. उसमे करके उसे Close करने से वह कार्य माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में आ जाता है.
Note :- Text Box, Word Art, Object पर कार्य करने से Contextual Tab Format Tab Open हो जाता है जिससे हम कई बदलाव सकते है.
7. Symbols Group in Insert Tab
इस ग्रूप में दो ऑप्शन होते है जो गणितीय समीकरण बनाने और कोई भी निशान लाने के कर सकते है.
- Equation :- इस ऑप्शन का प्रयोग Math’s & Science के सूत्र लिखने के लिए किया जाता है. इसके लिए जैसे ही हम क्लिक करते है तो Design Tab Open हो जाता है. जिसमे गणित और Science के सभी निशान और Diagram होते है. जिन पर एक एक करके क्लिक करके लाया जा सकता है.
- Symbol :- इस ऑप्शन का प्रयोग जो निशान कीबोर्ड से नहीं बनाये जा सकते। ऐसे बने बनाये निशान लाने के लिए किया जाता है. कुछ निशानों की शॉर्टकट ये होती है. जैसे - Copy Right का साइन लाने के लिए Alt + Ctrl + C, Trade Mark का साइन लाने के लिए Alt + Ctrl + T, Registered का साइन लाने के लिए Alt + Ctrl + R.