Microsoft Word 2010 Format Tab in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 फॉर्मेट टैब हिंदी में | Microsoft Word 2010 Format Tab के Options | Adjust Group in Format Tab | Picture Styles Group in Format Tab | Arrange Group in Format Tab | Size Group in Format Tab
जब हम इन्सर्ट टैब से फोटो Insert करते है तब फोटो में बदलाव करने के लिए Microsoft Word 2010 में एक Contextual Tab Format Open होता है. ये तब खुलेगा होगा जब हम फोटो को चुनेगे
Microsoft Word 2010 के Format Tab को सक्रिय करने के लिए हम माउस से क्लिक कर सकते है या कीबोर्ड से Alter के साथ JP Press कर सकते है
Microsoft Word 2010 Format Tab के Options
MS Word 2010 के Format Tab में 4 ग्रुप्स होते है इसमें Adjust Group, Picture Styles Group, Arrange Group, Size Group होते है.
1. Adjust Group in Format Tab
Microsoft Word 2010 के Format Tab के Adjust Group से हमारे द्वारा लायी की गयी फोटो के रंग, आकार आदि को व्यवस्थित कर सकते है जैसे -
- Remove Background :- इस रिबन के द्वारा फोटो में आये हुए बैकग्राउंड हटाया जा सकता है
- Corrections :- इस ऑप्शन का प्रयोग फोटो को Soft, Hard, Brightness आदि को बढ़ाया और घटाया जा सकता है
- Color :- इस रिबन का उपयोग फोटो के कलर को बदलने के लिए किया जाता है
- Artistic Effect :- इस ऑप्शन के द्वारा फोटो में प्रभाव डाला जा सकता है
- Compress Pictures :- इस कमांड के प्रयोग से फोटो की आकार को कम या ज्यादा किया जाता है
- Change Picture :- इसके उपयोग से एक फोटो के स्थान पर दूसरी फोटो को लाने के लिए किया जाता है
- Reset Picture :- इस रिबन का प्रयोग हमारे द्वारा फोटो में किये गए सभी बदलावों को हटाने के लिए किया जा सकता है
2. Picture Styles Group in Format Tab
Microsoft Word 2010 के Format Tab के Picture Styles Group से हमारे द्वारा लायी की गयी फोटो के बॉर्डर और आकृति बदला जा सकता है जैसे -
- Picture Border :- इस ऑप्शन के द्वारा फोटो के चारों ओर की बॉर्डर को लाया व हटाया जा सकता है
- Picture Effect :- इस रिबन के प्रयोग से फोटो पर प्रभाव दिया जा सकता है जैसे – Bevel . 3D Effect , Shadow Effect , Reflection , Glow , Soft Edge Etc.
- Picture Layout :- इस ऑप्शन का उपयोग फोटो के साथ ही ग्राफिकल डायग्राम बनाया जा सकता है
3. Arrange Group in Format Tab
Microsoft Word 2010 के Format Tab के Arrange Group से हमारे द्वारा लायी की गयी आकृति के स्थान को व्यवस्थित कर सकते है जैसे -
- Position :- इस ऑप्शन का प्रयोग हमारे द्वारा चुनी गयी फोटो को डॉक्यूमेंट के भागों में व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है यह पेज की 9 जगह दी होती है
- Wrap Text :- इस रिबन का उपयोग टेक्स्ट के साथ साथ फोटो को व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है जिनके उपयोग ये है.
- In Line With Text से फोटो को एक जगह व्यवस्थित करना.
- Square का मतलब. फोटो का स्थान बदलने से है.
- Tight का अर्थ फोटो को टेक्स्ट के बीच में करना.
- Through से फोटो के अनुसार टेक्स्ट को व्यवस्थित करना.
- Top And Bottom से टेक्स्ट को फोटो के ऊपर व नीचे रखना.
- Behind Text से टेक्स्ट को फोटो के पीछे रखना.
- In Front Of Text के उपयोग से टेक्स्ट को फोटो के आगे रखना.
- Edit Wrap Points से फोटो के Point बनाकर टेक्स्ट को व्यवस्थित करना
- Bring Forward :- इस ऑप्शन के द्वारा चुनी गयी एक आकृति को दूसरे आकृति के आगे लाने के लिए किया जाता है इसमें तीन ऑप्शन होते है
- Bring Forward, Bring To Front से सबसे पीछे वाली आकृति को सबसे आगे लाना,
- Bring To Front Of Text से आकृति को टेक्स्ट के आगे लाना
- Send Backward :- इस रिबन के द्वारा चुनी गयी एक आकृति को दूसरे आकृति के पीछे भेजने के लिए किया जाता है इसमें भी तीन ऑप्शन होते है.
- Send Backward , Send To Back से सबसे आगे वाली आकृति को सबसे पीछे भेजना.
- Send Behind Text से आकृति को Text के पीछे भेजना
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 फॉर्मेट टैब हिंदी में
- Selection Pane :- इस रिबन से द्वारा आकृति को छुपाया व दिखाया जा सकता है
- Align :- इससे हम चुनी गयी आकृति को डॉक्यूमेंट के भागो में व्यवस्थित कर सकते है इसमें Align Left, Align Right, Align Center, Align Top, Align Middle, Align Bottom आदि होते है
- Group :- इस रिबन का उपयोग हमारे द्वारा चुनी गयी आकृति का समूह बनाया जा सकता है जिससे हम अनेक आकृतियों को एक कर सकते है तथा अलग अलग करने के लिए उसे Ungroup भी कर सकते है
- Rotate :- इस ऑप्शन का उपयोग चुनी गयी आकृति को चारो दिशाओ में घूमाने के लिए जाता है
4. Size Group in Format Tab
Microsoft Word 2010 के Format Tab के Size Group से हमारे द्वारा लायी गयी आकृति के आकार को व्यवस्थित कर सकते है जैसे
- Crop :- इस ऑप्शन का प्रयोग आकृति को काटने के लिए कर सकते है
- Height :- इस रिबन के द्वारा आकृति की ऊंचाई बढ़ाई जा सकती है
- Width :- इस कमांड से आकृति की चौड़ाई बढ़ाई जाती है