Microsoft Word 2010 Page Layout Tab | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 पेज लेआउट टैब हिंदी में | Microsoft Word 2010 के Page Layout Tab के Functions | Themes Group in Page Layout Tab | Page Setup Group in Page Layout Tab | Paragraph Group in Page Layout Tab | Arrange Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 के Page Layout Tab से डॉक्यूमेंट में लिखे गए टेक्स्ट, पैराग्राफ या लायी गयी फोटो, आकृति आदि को व्यवस्थित करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन्स दिए गए है तो चलिए जानते है. - Microsoft Word 2010 Page Layout Tab के बारे में हिंदी में
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 के Page Layout Tab पर जाने के लिए माउस से क्लिक कर सकते है या कीबोर्ड से Alter के साथ P Press कर सकते है
Microsoft Word 2010 के Page Layout Tab के Functions
1. Themes Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 Page Layout Tab का Themes Group में पेज का कलर, भाषा और प्रभाव बदल सकते है. आप चाहे तो अपनी सुविधानुसार बदलाव भी कर सकते है और नयी Theme भी बना सकते है.
- Theme :- इस ऑप्शन का प्रयोग हमारे द्वारा बनाये गये डॉक्यूमेंट के डायग्राम के रंग, प्रभाव, भाषा आदि को एक साथ बदलने के लिए किया जाता है.
- Theme Color :- इस रिबन के उपयोग से बनाये गये रंगीन डायग्राम के केवल रंग को बदलने के लिए किया जाता है.
- Theme Font :- इस ऑप्शन से बनाये गये रंगीन डायग्राम के टेक्स्ट की भाषा को बदला जा सकता है.
- Theme Effect :- इस रिबन से बनाये गये रंगीन डायग्राम के रंग को Soft & Hard करना का कार्य किया जाता है.
2. Page Setup Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 के Page Layout Tab के Page Setup Group में पेज के चारो ओर की जगह, पेज की दिशा, पेज की आकार आदि को व्यवस्थित कर सकते है.
- Margin :- इस कमांड का प्रयोग पेज के चारो ओर के जगह को बढ़ाने व घटाने के लिए किया जाता है.
- Orientation :- इस रिबन का उपयोग प्रिंट होने वाले पेज को सीधा और लेटा हुआ रखने के लिए करते है. Orientation में एक पेज को Portrait व Landscape करने के लिए, Whole Document के स्थान पर चुने गए डॉक्यूमेंट को लिया जा सकता है.
- Size :- इस Option का प्रयोग Page की आकार चुनने के लिए किया जाता है. यहाँ अलग अलग पेज आकार दिया गया है. जो साइज हम लेना चाहते है. उस पर क्लिक कर सकते है.
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 पेज लेआउट टैब हिंदी में
- Column :- इस रिबन के उपयोग से चुने गए टेक्स्ट को अलग - अलग भागों में व्यवस्थित किया जा सकता है.
- Break :- इस रिबन से टेक्स्ट को Break करने के लिए किया जाता है. इसके जहाँ से पेज को तोड़ना होता है. वहां क्लिक करके इस पर क्लिक कर सकते है.
- Line Number :- इस ऑप्शन का प्रयोग से डॉक्यूमेंट की प्रत्येक लाइन को संख्या देने के लिए किया जाता है
- Hyphenation :- इस रिबन के उपयोग से (-) Dashes का निशान लगाया जा सकता है. जो बड़ी स्पेलिंग दूसरी लाइन में चली जाती है. उस पैराग्राफ को चुन करके पीछे की जगह को व्यवस्थित कर सकते है.
3. Page Background Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 Page Layout Tab के Page Background Group से पेज के पीछे छाया, पेज को कलर, पेज के बॉर्डर आदि को Insert कर सकते है.
- Watermark :- इस रिबन का उपयोग अपने डॉक्यूमेंट पर टेक्स्ट व फोटो की छाया बनाने के लिए किया जाता है. जैसे ही इस पर क्लिक करते है. तो नीचे Custom Watermark पर क्लिक करना होता है. जिससे Printed Watermark Dialog Box Open होता है. जिसमे Picture Watermark और Text Watermark को चुन कर छाया दी जा सकती है.
- Page Color :- इस ऑप्शन से पेज को रंग दिया जा सकता है.
- Page Border :- इस रिबन के प्रयोग से पेज के चारो ओर बॉर्डर लगाई जा सकती है. इस पर क्लिक करने से Borders And Shading Dialog Box Open हो जाता है. जिसमे हम जो बॉर्डर लगाना चाहते है. उस पर क्लिक करके Ok कर सकते है.
4. Paragraph Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 के Page Setup Tab के Paragraph Group से पैराग्राफ को आगे - पीछे और जगह छोड़ने के लिए कर सकते है.
- Indent :- इस ऑप्शन का उपयोग हमारे द्वारा लिखे गए पेज के टेक्स्ट को बायीं व दायी साइड से बढ़ाया या घटाया जा सकता है.
- Spacing :- इस रिबन से लिखे गए पैराग्राफ के पहले या बाद में जगह छोड़ी जा सकती है.
5. Arrange Group in Page Layout Tab
Microsoft Word 2010 के Page Setup Tab के Arrange Group से पेज में आकृति को व्यवस्थित करने के लिए कर सकते है. इसके सभी ऑप्शन और Contextual Tab के Format Tab के Arrange Group के सभी ऑप्शन समान होते है.