Microsoft Word 2010 Home Tab in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 होम रिबन हिंदी में | होम टैब के ऑप्शन्स के उपयोग और उनके कार्य | Home Tab Options in MS Word in Hindi | Clipboard Group in MS Word | क्लिपबोर्ड ग्रुप हिंदी में | Font Group in MS Word 2010 | Font Group in Home Tab | Paragraph Group in MS Word | एम एस वर्ड का पैराग्राफ ग्रुप | Styles Group in MS Word 2010 | Editing Group in MS Word 2010
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 में डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट, पैराग्राफ, मुख्य लाइन में बदलाव करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिए गए है. ऑप्शन्स के समूह को ही टैब कहते है. इन्ही ऑप्शन्स को हम रिबन्स कहते है. तो चलिए जानते है. - Microsoft Word 2010 Home Tab के बारे में हिंदी में
Home Tab in MS Word in Hindi (होम टैब इन एमएस वर्ड)
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 के Home Tab पर जाने के लिए माउस से क्लिक कर सकते है. या कीबोर्ड से Alter के साथ H Press कर सकते है. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 में By Default Home Tab खुला रहता है.
Microsoft Word 2010 में Home Tab को कई भागो में बांटा गया है जिन्हे ग्रुप्स कहा जाता है. प्रत्येक ग्रुप्स को रिबन में बांटा गया है. Ribbon एक विशेष कार्य से सम्बन्धित ऑप्शन्स होते है. यहाँ नीचे आपको होम टैब के इन्ही ग्रुप्स और रिबन को विस्तार से समझाने का प्रयास किया जा रहा है
होम टैब के ऑप्शन्स के उपयोग और उनके कार्य (Home Tab Options in MS Word in Hindi)
Microsoft Word 2010 के Home Tab में 5 ग्रुप्स होते है इसमें Clipboard Group, Font Group, Paragraph Group, Styles Group, Editing Group होते है
1. Clipboard Group in MS Word
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 होम टैब का Clipboard Group एक प्रकार का अस्थाई संग्रह होता है. जिसमे हमारे द्वारा Cut या Copy की गयी सामग्री या डाटा तब तक सुरक्षित रहता है. जब तक उस डाटा या सामग्री को पेस्ट नहीं किया जाता है.
- Cut (Ctrl+X / Ctrl+Insert Key) - Microsoft Word 2010 के Home Tab में दिए गए Cut रिबन का प्रयोग हमारे द्वारा चुनी गयी सामग्री को एक स्थान से हटाने के लिए किया जाता है. सामग्री को चुनने के लिए आप माउस से या कीबोर्ड से Shift + Arrow Keys / Navigation Keys का प्रयोग कर सकते है. Select करने के बाद माउस से या कीबोर्ड से Control के साथ X या Control के साथ Insert Key का प्रयोग किया जा सकता है
- Copy (Ctrl+C / Shift + Insert Key) - माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2010 के होम टैब में Copy रिबन का प्रयोग चुनी गयी सामग्री की हुबहु नक़ल तैयार करने के लिए किया जाता हैसबसे पहले हमें सामग्री को चुनना जरुरी होता है. सामग्री को Select करने के बाद माउस से या कीबोर्ड से Control के साथ C या Shift के साथ Insert Key का प्रयोग कर सकते है. जिससे हमें दुबारा लिखने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है. हमें एक साथ बहुत सारा Text या सामग्री Paste कर सकते है.
क्लिपबोर्ड ग्रुप हिंदी में
- Paste (Ctrl+V) - Paste बटन का उपयोग Cut या Copy की गयी सामग्री को वापस लाने के लिए किया जाता है. जिसके लिए हमें माउस कर्सर को उस स्थान पर रखना होगा जहाँ हम वो सामग्री वापस लाना चाहते है. उसके बाद हमें Paste पर क्लिक करना होता है. या हम कीबोर्ड की कण्ट्रोल के साथ V का उपयोग कर सकते है. इसी Paste के नीचे दिए गए पॉइंट में एक ऑप्शन होता है. Paste Special से हमारे द्वारा अपने टेक्स्ट पर लगाई गयी डिज़ाइन (जैसे :- Color , Size , Font , Effect) के बिना Paste करने की सुविधा प्रदान करता है.
- Format Painter - Microsoft Word 2010 के Home Tab में Format Painter का प्रयोग हमारे द्वारा टेक्स्ट पर लगाई गयी डिज़ाइन को Copy करके अन्य टेक्स्ट पर Paste किया सकता है. इसके लिए Formatted Text के आगे अपना माउस कर्सर रख कर Format Painter पर क्लिक करके Formatted Text के साथ बिना Formatting Text को Select करके माउस के क्लिक को छोड़ देने से Formatting Apply की जा सकती है. Mouse के साथ साथ कीबोर्ड शॉर्टकट का भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके लिए हमें Formatted Text को चुनना होगा। उसके बाद Formatting Copy करने के लिए कीबोर्ड से कण्ट्रोल के साथ Shift और Shift के साथ C दबाना होता है. फिर बिना Formatting वाले Text को Select करके Formatting Paste करने के लिए कीबोर्ड से कण्ट्रोल के साथ Shift और Shift के साथ V दबाने से Formatting लागु की जा सकती है
2. Font Group in MS Word 2010
Microsoft Word 2010 में Home Tab के Font Group में उपलब्ध रिबन्स से टेक्स्ट पर डिज़ाइन लगाई जा सकती है. जैसे :- Font Family, Font Size, Effect, Font Style, Color आदि
- Font Family - इस ऑप्शन का प्रयोग टेक्स्ट की भाषा चुनने के लिए किया जाता है. जिसमे कुछ English Font - Calibri, Times New Roman, Brush Script, Impact, Elephant Etc . होती है और Hindi Font - Kbc , DevLys , Kruti Dev , Chankya , Mangal Etc. होती है. आप अपनी आवश्यकतानुसार भाषा चुन सकते है
- Font Size - इस रिबन का उपयोग टेक्स्ट का आकार चुनने के लिए किया जाता है. इसमें मिनिमम साइज 8 Point की होती है. और साथ ही मैक्सिमम साइज 72 Point की होती है. आप अपनी आवश्यकतानुसार साइज चुन सकते है.
- Grow Font - इस बटन का प्रयोग हमारे द्वारा चुने किये गए टेक्स्ट की साइज को 72 Points से भी ज्यादा गुणांक में बढ़ाया जा सकता है. माउस से आप क्लिक करके या कीबोर्ड से गुणांक में आकार Double बढ़ाने के लिए कण्ट्रोल के साथ Shift और Shift के साथ > (Greater Than) दबा सकते है और आकार Single बढ़ाने के लिए कण्ट्रोल के साथ ] (Close Bracket) दबा सकते है
- Shrink Font - इस ऑप्शन का उपयोग हमारे द्वारा चुने किये गए टेक्स्ट की साइज को 8 Points से भी कम किया जा सकता है. माउस से आप क्लिक करके या कीबोर्ड से कम Size Double घटाने के लिए कण्ट्रोल के साथ Shift और Shift के साथ < (Less Than) दबा सकते है और Size Single घटाने के लिए कण्ट्रोल के साथ [ (Open Bracket) दबा सकते है
फॉण्ट ग्रुप के ऑप्शन्स हिंदी में
- Change Case - इस कमांड का उपयोग लिखे गए टेक्स्ट को ग्रामर के अनुसार लिखने के लिए किया जाता है. ये पांच प्रकार के होते है आप माउस से क्लिक करके या कीबोर्ड से Shift के साथ F3 का प्रयोग कर सकते है.
- Sentence Case – टेक्स्ट को चुनने के बाद Sentence Case पर क्लिक करने से वाक्य का पहला अक्षर बड़ा हो जाता है.
- Lower Case – टेक्स्ट को चुनने के बाद Lower Case पर क्लिक करने से सभी अक्षर Small में लिख सकते है.
- Upper Case - चुने किये गए सभी टेक्स्ट को बड़े अक्षरों में लिख सकते है.
- Capitalize Each Word - टेक्स्ट को चुनने के बाद Capitalize Each Word पर क्लिक करने से सभी शब्दो का पहला अक्षर बड़े में लिख सकते है.
- Toggle Case – यह Sentence Case, Lower Case, Upper Case, Capitalize Each Word का विलोम होता है जो बड़े अक्षर है उसे छोटे अक्षरों में और जो टेक्स्ट छोटे अक्षरों में है उसे बड़े अक्षरों में लिखा जा सकता है
- Clear Formatting का प्रयोग हमारे द्वारा टेक्स्ट पर लगाई गयी किसी भी प्रकार की डिज़ाइन को हटाने के लिए किया जाता है. हम माउस के साथ कीबोर्ड से कण्ट्रोल के साथ Space Press कर सकते है
यहाँ लिखी गयी Shortcut में "+" का अर्थ "के साथ" है
- Bold (Ctrl + B) का उपयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को गहरा करने के लिए किया जाता है
- Italic (Ctrl + I) का प्रयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए किया जाता है
- Underline (Ctrl + U) का उपयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट के नीचे लाइन लाने के लिए किया जाता है इसके साथ ही किसी भी चुने गए टेक्स्ट को Double Underline भी कर सकते है हम माउस के साथ कीबोर्ड शॉर्टकट Ctrl + Shift + D का Use कर सकते है
- Strikethrough का प्रयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को बीच से काटने / Line करने के लिए किया जाता है
- Subscript (Ctrl + =) का उपयोग चुने गए टेक्स्ट को नीचे छोटा लिखने के लिए किया जाता है जैसे. CO2 में 2 नीचे लिखा जाता है
- Superscript (Ctrl + Shift + +) - चुने गए टेक्स्ट को ऊपर छोटा लिखने के लिए या चुने गए टेक्स्ट को घात के रूप में लिखने के लिए किया जाता है जैसे :- 12 घात 2 में 2 ऊपर लिखा जाता है.
- Text Effect - चुने गए टेक्स्ट को डिजाइन या प्रभाव देने के लिए इसका उपयोग किया जाता है इसमें निम्न ऑप्शन पाए जाते हैं. जैसे :- Outline इस टूल का प्रयोग डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को Outline देने के लिए किया जाता है. Shadow इस टूल के द्वारा अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को परछाई दी जा सकती हैं. Reflection इस टूल के द्वारा टेक्स्ट पर प्रतिबिंब बनाने के लिए किया जाता है. Glow इस टूल के द्वारा अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट को चमक दी जा सकती हैं
Font Group in Home Tab
- Text Highlight Color - चुने गए टेक्स्ट को चमकाने या टेक्स्ट के पीछे बैकग्राउंड में अलग-अलग रंग देने के लिए किया सकता है
- Text Color - चुने गए टेक्स्ट को रंगीन करने के लिए या उन्हें रंग देने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है
Note :- Bold, Italic, Underline, Strikethrough, Subscript, Superscript, Text Effect, Highlight Color, Font Color आदि Toggle Button कहलाते है
3. Paragraph Group in MS Word
Microsoft Word 2010 में Home Tab के Paragraph Group में हमारे द्वारा लिखे गए पैराग्राफ को व्यवस्थित करने के ऑप्शन्स दिए होते हैं इन रिबन्स के द्वारा हम पैराग्राफ को आगे पीछे खिसकाने, लाइन के बीच में जगह छोड़ना, पैराग्राफ की दिशाओं को व्यवस्थित कर सकते हैं.
- Bullet - हमारे द्वारा चुने गए पैराग्राफ के आगे निशान लगाने के लिए किया जाता है
- Numbering - हमारे द्वारा चुने गए पैराग्राफ के आगे संख्या, वर्णमाला आदि लगाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है
- Multilevel List - इसका प्रयोग हमारे द्वारा चुने गए पैराग्राफ की सूचि बनाकर उससे निशान या संख्या लगाने के लिए किया जाता है
- Increase Indent - हमारे द्वारा चुने गए पैराग्राफ को पीछे खिसकाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है
- Decrease Indent - हमारे द्वारा चुने गए पैराग्राफ को आगे खिसकाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है
- Sort - इसका उपयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट और संख्या को आरोही व अवरोही क्रम में रखने के लिए किया जाता है
- Show / Hide (Ctrl + Shift + *) - इसका उपयोग हमारे द्वारा दिए गए Space, Tab और Enter के निशानों को दिखाने और छुपाने के लिए किया जाता है
एम एस वर्ड का पैराग्राफ ग्रुप
- Alignment - इसका उपयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को या पैराग्राफ को किस दिशा से बराबर लिखना चाहते हैं यह चार प्रकार के होते हैं.
- Left Alignment (Ctrl + L) - हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को लेफ्ट साइड से लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
- Center Alignment (Ctrl + E) - चुने गए टेक्स्ट को सेण्टर साइड से लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
- Right Alignment (Ctrl + R) - हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को.राइट साइड से लिखने के लिए किया जाता है.
- Justify Alignment (Ctrl + J) - चुने गए टेक्स्ट को दोनों साइड लेफ्ट और राइट साइड से बराबर लिखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है
- Line Spacing - इस ऑप्शन का उपयोग लाइन व पैराग्राफ के बीच में जगह छोड़ने के लिए किया जाता है
- Shading - इस कमांड का प्रयोग हमारे द्वारा चुने गए टेक्स्ट को छाया प्रदान करने के लिए किया जाता है
- Border - इस रिबन का उपयोग चुने गए टेक्स्ट के चारों और लाइन लाने के लिए किया जाता है
4. Styles Group in MS Word 2010
Microsoft Word 2010 में Home Tab के Style Group में हमारे द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को मुख्य लाइन में बदलने के लिए साथ ही उसके शब्दों की स्टाइल को बदलने के ऑप्शन्स दिए होते हैं
Change Styles - इस रिबन का उपयोग मुख्य लाइन की डिज़ाइन को बदलने के लिए किया जाता है. जैसे :- मुख्य लाइन को रंग देना , मुख्य लाइन का तरीका बदलना, मुख्य लाइन और पैराग्राफ के बीच में जगह छोड़ना आदि बदलाव किए जाते हैं
5. Editing Group in MS Word 2010
Microsoft Word 2010 में Home Tab के Editing Group में तीन ऑप्शन्स उपलब्ध होते हैं जिससे हम शब्दों को खोज सकते हैं और शब्दों में परिवर्तन करने के कमांड दिए होते हैं
- Find :- इसका उपयोग टेक्स्ट को खोजने के लिए किया जाता है इसमें तीन टूल्स होते है.
- Find (Ctrl + F) - इस रिबन का उपयोग लिखे गए टेक्स्ट में से किसी टेक्स्ट को चमकाकर दिखाया जाता है.
- Advance Find - हमारे द्वारा लिखे गए टेक्स्ट में से किसी टेक्स्ट को खोजने के लिए किया जाता है.
- Go To (Ctrl + G) - हमारे द्वारा लिखे गए टेक्स्ट में पेज संख्या या लाइन संख्या पर जाने के लिए किया जाता है
- Replace (Ctrl + H) - इस कमांड का उपयोग लिखे गए टेक्स्ट में परिवर्तन करने के लिए किया जाता है जैसे किसी टेक्स्ट को लिखा गया हो और उसे बाद में हम लोग परिवर्तन करना चाहते हैं वह यहां से कर सकते हैं
- Select - इसमें चार टूल्स होते है
- Select All (Ctrl + A) - टेक्स्ट को चुनने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
- Select Object - हमारे द्वारा बनाई गई आकृतियों, फोटो आदि को चुनने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है.
- Select All Text With Similar Formatting - इस कमांड का प्रयोग एक समान दिखाई देने वाले टेक्स्ट को चुनने के लिए किया जाता है
- Selection Pane - इस कमांड का उपयोग हमारे द्वारा बनाई गई आकृतियां को छुपाने के लिए किया जाता है
Microsoft Word 2010 के home Tab के Notes
- Font Group से गटर छोड़ा जा सकता है तथा Double Strikethrough किया जा सकता है. Caps को On या Off भी किया जा सकता है
- Grow Font में 1638 Points तक बड़ा किया जा सकता है एवं Shrink Font से 1 Point तक छोटा किया जा सकता है
- Line Spacing में पैराग्राफ के बाद व पहले 1584 Points जगह छोड़ी जा सकता है
- Lines के बीच में 132 Points जगह छोड़ी जा सकता है
- Border की Width 6 Points तक बढ़ाई व ¼ Point तक घटाई जा सकती है
- Alignment को 31 Points तक बढ़ाया जा सकता है
Note :- आप हमारे Youtube Channel से RSCIT , Basic , CCC और Tally Course भी सीख सकते है