Microsoft Excel 2010 View Tab in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 व्यू टैब हिंदी में | Microsoft Excel 2010 के View Tab के Options | Workbook Views Group in View Tab | Show Group in View Tab | Zoom Group in View Tab | Window Group in View Tab | Macros Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab से Sheet को अलग अलग प्रकार से Show and Hide किया जा सकता है. तथा एक साथ बहुत सारे वर्कबुक में कार्य करने के लिए बहुत सारे ऑप्शन्स दिए गए है तो चलिए जानते है. Microsoft Excel 2010 View Tab के बारे में हिंदी में
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 के View Tab पर जाने के लिए माउस से क्लिक या कीबोर्ड से Alter के साथ W Press कर सकते है
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Options
Microsoft Excel 2010 के View Tab में 5 ग्रुप्स होते है. इसमें Workbook Views Group, Show Group, Zoom Group, Window Group, Macros Group होते है
1. Workbook Views Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Workbook Views Group से वर्कबुक को अलग अलग तरीको से देखा जा सकता है. इसके लिए यहाँ 5 प्रकार दिए गए है.
- Normal :- इस कमांड के माध्यम से शीट को साधारण तरीके से देखने के लिए किया जाता है. सभी शीट्स एक पेज के रूप में देख सकते है. इसमें शीट में लगाये गए हैडर और फुटर दिखाई नहीं देते है. वैसे ही कार्य करना By Default यही View रहता है.
- Page Layout :- इस रिबन का उपयोग हमारे शीट को प्रिंट होने वाले पेज के जैसा दिखाई देता है.
- Page Break Preview :- इस रिबन के माध्यम से शीट पर पेज कहाँ से शुरू होता है और कहाँ पर ख़त्म होता है. ये देखा जा सकता है। इसके लिए नीली लाइन प्रदर्शित होती है
- Custom Views :- इस रिबन के प्रयोग से शीट पर हम पेज बना सकते है. और आवश्यकता पड़ने पर पेज को देखा जा सकता है.
- Full Screen :- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद शीट को पूरी पूरी कम्प्यूटर स्क्रीन पर देखा जा सकता है. इसके उपयोग से हम शीट पर लिखे सकते है। इसमें सभी टैब्स और साइड बार छुप जाती है. इसे वापस साधारण तरीके में लाने के लिए रिस्टोर डाउन करके मैक्सिमाइज़ करना होता है.
2. Show Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Show Group से शीट को कई महत्वपूर्ण ऑप्शन्स को दिखाया और छुपाया जा सकता है. इसके लिए यहाँ 4 प्रकार दिए गए है.
- Ruler :- इस रिबन के सामने वाले बॉक्स पर क्लिक करके रूलर बार को दिखाया व छुपाया जा सकता है. जिससे Margin को देखा जाता है. लेकिन ये केवल Normal Mode में ही प्रदर्शित होती है.
- Gridline :- इस ऑप्शन के सामने वाले बॉक्स पर क्लिक करके शीट के जाल (Grid) को लाया और छुपाया जा सकता है.
- Formula Bar :- इस रिबन के माध्यम से फार्मूला बार को दिखाया और छुपाया जा सकता है.
- Heading :- इस कमांड के माध्यम से रॉ और कॉलम के लेबल को दिखाया और छुपाया जा सकता है.
3. Zoom Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Zoom Group से शीट को अलग अलग Zoom Level से देखा जा सकता है.
- Zoom :- इस रिबन के माध्यम से शीट को अपनी वास्तविक आकार से बड़ा व छोटा करके देखा जा सकता है जिस प्रकार हम लोग Lens से देखते है. ठीक वैसे ही हमारे द्वारा बनायीं गयी शीट को बड़ा या छोटा देखने के लिए किया जाता है. शीट बड़ी या छोटी नहीं होती है. केवल देखने का तरीका बड़ा या छोटा होता है.
- 100% :- इस ऑप्शन का प्रयोग तब होता है जब हम Zoom Level से शीट को छोटा या बड़ा करके देखा हो. उसके उसकी वास्तविक आकार में लाना चाहते है. तो इस पर क्लिक करके वापस Proper Size में कर सकते है.
- Zoom To Selection :- इस कमांड के माध्यम से शीट को Full Size (400%) में देखने के लिए किया जाता है.
4. Window Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Window Group से एक साथ बहुत सारे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 शीट कार्य करने के कई महत्वपूर्ण ऑप्शन्स दिए गए है.
- New Window :- इस रिबन से माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 की विंडो की नक़ल तैयार कर सकते है.
- Arrange All :- इस ऑप्शन से New Window से ली गयी सभी विंडो को अपनी कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए किया जाता है. जिससे हम सभी खुली हुए विंडो को नियंत्रित कर सकते है.
- Freeze Panes :- इस रिबन का उपयोग प्रथम रॉ और कॉलम को अपने सामने रखने के लिए कर सकते है.
- Split :- इस कमांड के माध्यम से अपनी विंडो को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है. जिससे एक साथ टेक्स्ट लिखने में मदद मिलती है.
- Hide :- इस रिबन से वर्कबुक को छुपाया जा सकता है
- Unhide :- इस ऑप्शन से वर्कबुक को दिखाया जा सकता है
- View Side By Side :- इस रिबन के माध्यम से New Window से ली गयी दो विंडो को एक साथ समान स्थिति में डेस्कटॉप पर देखा जा सकता है.
- Synchronous Scrolling :- इस ऑप्शन का उपयोग New Window से ली गयी दो विंडो की स्क्रॉल बार का साथ कार्य करने या रोकने के लिए किया जाता है.
- Reset Window Position :- इस रिबन का प्रयोग New Window से ली गयी विंडो को उसकी निर्धारित स्थिति में लाने के लिए किया जाता है.
- Switch Windows :- इस कमांड के माध्यम से एक New Window से ली गयी अनेक विंडो से अन्य किसी विंडो में जाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
5. Macros Group in View Tab
Microsoft Excel 2010 के View Tab के Macros Group से शीट में लिखी गयी जानकारी को बार बार लिखने से होने वाली आवश्यकता को दूर किया जा सकता है
- Macros :- इस रिबन के माध्यम से का अपने शीट को जानकारी को रिकॉर्ड करके बार बार ला सकते है इसमें तीन ऑप्शन्स होते है.
- View Macros (Alt + F8) कमांड से हमारे की गयी शीट की रिकॉर्डिंग को वापस लाया व मिटाया जा सकता है.
- Record Macros से टेक्स्ट की रिकॉर्डिंग करना.
- Stop Recording से टेक्स्ट की रिकॉर्डिंग पूर्ण होने के बाद रिकॉर्डिंग को रोकना।
- Ruler Bar दो प्रकार की होती है एक Horizontal और दूसरी Vertical.
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल 2010 में पेज को वर्कबुक कहा जाता है.
- Status Bar में Sheet Views And Zoom Slider के सभी ऑप्शन होते है.
- Minimum Zoom 10% व Maximum Zoom 400% तक किया जा सकता है.